सीएम के निर्देशन में नगर निगम हरिद्वार ने सराय स्थित भूमि के क्रय प्रकरण में की बड़ी कार्यवाही, 4 अधिकारी निलंबित

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा सराय स्थित भूमि के क्रय प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, एक कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं, जबकि एक अन्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नगर आयुक्त द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में इस प्रकरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इस पर शासन ने जांच के लिए सचिव गन्ना एवं चीनी, उत्तराखण्ड शासन, रणवीर सिंह चौहान को जांच अधिकारी नामित किया। जांच में यह पाया गया कि भूमि क्रय के लिए गठित समिति के सदस्यों –

• रवीन्द्र कुमार दयाल, अधिशासी अधिकारी श्रेणी-2 (प्रभारी सहायक नगर आयुक्त),

• आनंद सिंह मिश्रवाण, सहायक अभियंता (प्रभारी अधिशासी अभियंता),

• लक्ष्मीकांत भट्ट, कर एवं राजस्व अधीक्षक,

• दिनेश चंद्र काण्डपाल, अवर अभियंता

इन अधिकारियों ने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया। इस पर शासन ने इन चारों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसके अतिरिक्त, इस प्रकरण में सेवा विस्तार पर कार्यरत सेवानिवृत्त संपत्ति लिपिक वेदपाल की संलिप्तता भी पाई गई, जिस पर उनका सेवा विस्तार समाप्त करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

साथ ही, निकिता बिष्ट, वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार से इस मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

50 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार में एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार…

लक्सर गोलीबारी में घायल कुख्यात अपराधी विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में तोड़ा दम

हरिद्वार। लक्सर इलाके में गोलीबारी की घटना में बुरी तरह जख्मी हुए चर्चित अपराधी गैंगस्टर विनय त्यागी का ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन