दिल्ली में भारी वर्षा आंधी तूफान ने ली 4 लोगों की जान, नीम का पेड़ गिरने से हुआ हादसा

दिल्ली। जाफरपुर कलां इलाके में तेज हवाओं के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में बने एक कमरे पर भारी नीम का पेड़ गिर गया, जिससे कमरा ढह गया। कमरे में मौजूद एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची राहत और बचाव टीम ने मलबे से सभी को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना द्वारका जिले के खड़खड़ी नहर गांव की है। यहां तेज हवाओं के कारण एक विशाल नीम का पेड़ खेत में बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर पड़ा। इससे कमरा पूरी तरह ढह गया और उसमें मौजूद महिला व तीन मासूम बच्चे मलबे में दब गए।

पुलिस को सुबह 5:26 बजे इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को जाफरपुर कला स्थित RTR अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मरने वालों में 26 वर्षीय ज्योति, उनकी तीन संतानें, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, इन सभी की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के वक्त परिवार खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में मौजूद था, जो तेज हवाओं से गिरे पेड़ के नीचे आकर ढह गया। परिवार का एकमात्र बचा सदस्य अजय कुशवाह इस हादसे में घायल हुआ है। अजय मृतका ज्योति का पति है। अजय को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

दिल्ली-NCR में आज सुबह तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ घंटों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम ने अचानक इस कदर करवट क्यों ली? इसमें पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के साथ-साथ एक बड़ी वजह ये बताई जा जा रही है कि दिल्ली के ऊपर से बादलों का बड़ा झुंड (Cloud Mass) गुजर रहा है। इसके अलावा प्री-मॉनसून गतिविधियां भी इस समय उत्तर भारत में शुरू हो रही हैं, जो अचानक मौसम में बदलाव का कारण बनी।

पालम मौसम केंद्र ने 74 किमी प्रति घंटे की हवाओं की पुष्टि की है। लोगों को घरों में रहने, खिड़की-दरवाजे बंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भी आंधी-तूफान और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

आईएमडी ने एक से 3 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं, चार से छह मई तक रुक-रुककर हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वॉर्निंग दी है कि तेज हवाओं और तूफान के दौरान खुले में नहीं रहें, खासकर पेड़ों या टिन की छतों के नीचे खड़े ना हो।

इसके अलावा बिजली गिरने की आशंका के कारण घर के अंदर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतें। तेज बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। जलभराव और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी जा रही है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश