उत्तराखंड पुलिस के नैनीताल जिले से सेवानिवृत्त हो रहे कर्म0 गणों को एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मानित

नैनीताल। आज दिनांक 30.04.2025 को नैनीताल पुलिस में नियुक्त हे0 का0 ना0पु0 खीम सिंह 16 वर्ष 05 माह 10 दिन की सराहनीय सेवा के उपरांत अधिवर्षता आयु पूर्ण करने तथा हे0 का0 विजेन्द्र सिंह को पुलिस विभाग में 23 वर्ष 06 माह 20 दिन की सराहनीय सेवा/ ऐच्छिक सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन स्थित कार्यालय में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु प्रेषित विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मियों के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं। तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सेवानिवृत हो रहे दोनों कर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल, जितेंद्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, पूरन चंद्र आगरी वाचक सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश