लालकुआं क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक युवक हुआ घायल, पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ की कार्यवाही

लालकुआं। दिनांक 25.04.2025 को प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि दीपक सती पुत्र दिनेश सिंह सती निवासी सुभाष नगर, बिंदुखत्ता, लालकुआँ, नैनीताल (उम्र लगभग 30 वर्ष) जो लालकुआं क्षेत्र में चल रहे शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान फायर आर्म्स से घायल हुआ है, तथा उपचार हेतु बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी लाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल को घटना की गंभीरता से जांच करने के निर्देंश दिए गए।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआँ दिनेश सिंह फर्त्याल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घायल व्यक्ति से बृजलाल अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली गई।

घायल दीपक सती से पूछताछ में उसने बताया कि वह एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था, जहां उसके परिचित मनोज पांडे के हाथ में रिवॉल्वर थी। दीपक द्वारा राउंड निकालने की सलाह देने पर, रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया, जिससे गोली मनोज पांडे की बाई हथेली को पार करते हुए दीपक सती की जांघ में लग गई। तत्पश्चात दीपक व मनोज को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल लाया गया।

घटना में प्रयुक्त अस्लाह (.32 बोर रिवॉल्वर) विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू के नाम से पंजीकृत है।

शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में मनोज पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडे निवासी इन्द्रानगर-2, बिंदुखत्ता तथा विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की।

उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 30 शस्त्र अधिनियम व धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रयोग में लाया गया अस्लाह पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है साथ ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु धारा 17 आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय को प्रेषित की गई है।

हिरासत में लिए गये व्यक्ति-

1- मनोज पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडे निवासी इन्द्रानगर-2, बिंदुखत्ता

2- विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू

पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री दिनेश फर्त्याल

2.उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

3.का0 आनन्द पुरी

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन