विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद पुलिस स्टाफ संग किया मेडिटेशन

हल्द्वानी। आज दिनांक: 21 दिसंबर 2024 “विश्व ध्यान दिवस” (World Meditation Day) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा कोतवाली हल्द्वानी परिसर के सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस विभाग के कर्मचारियों को मानसिक शांति और तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस स्टाफ हेतु “सहज योग” परिवार के कर्नल वीरेंद्र तिवारी व अन्य सदस्यों हेम तिवारी, अपराजिता, आशीष, हर्षित, नैंसी, तृप्ति द्वारा “सहज योग” विधि द्वारा सामूहिक आत्म साक्षात्कार का एक सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गहन शांति एवं परम चैतन्य की सुख सुंदर अनुभूति प्राप्त हुई।योग प्रशिक्षक कर्नल वी के तिवारी द्वारा बताया गया कि परम पूज्य श्री माताजी श्रीमती निर्मला देवी जी द्वारा वर्ष 1970 में सहज योग की शुरुवात की गई थी और आज सम्पूर्ण विश्व में लगभग 150 से अधिक देशों में लोग सहज योग ध्यान से लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच के लिए सहज योग ध्यान बहुत कारगर है। एसएसपी नैनीताल ने कहा, “पुलिस विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेडिटेशन एक शक्तिशाली तरीका है, जो न केवल तनाव को कम करता है बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे वे अपनी ड्यूटी को और अधिक कुशलता से निभा सकेंगे। सभी कर्मियों से कहा कि अपने परिवार के साथ साथ आस-पास के लोगों को भी मेडिटेशन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे भी तनावमुक्त जीवन जी सकें। सभी कर्मचारियों ने इस सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और मेडिटेशन के लाभों को महसूस किया। इस सत्र के अंत में, सभी ने अपने कार्यस्थल और जीवन में मानसिक संतुलन और शांति बनाए रखने के लिए ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ जगदीश चंद्र पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहानी पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल राजेश शाह पुलिस उपाधीक्षक भवाली सुमित पांडे पुलिस अधीक्षक लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुँवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भगवत सिंह राणा, निरीक्षक एलआईयू जितेंद्र कुमार उप्रेती, प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी सहित अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 10 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 12 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन