हल्द्वानी में यहां अवैध मदरसों के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई, अत्यधिक संख्या में पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में अवैध मदरसों के खिलाफ जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उसको सील और ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रहे हैं।

कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में कई अवैध मदरसा संचालित होने के शिकायत और जांच के बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है जहां अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील करने की कारवाई किया है।

प्रशासनिक कार्रवाई में अभी तक तीन मदरसे सील किए गए हैं। जबकि अभी भी अभियान जारी है।अपर जिलाधिकारी विवेक राय के नेतृत्व में सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई हुई है।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि सर्वे और जांच में सामने आया है कि सील किए गए सभी मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। इसके अलावा कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं जैसे कि बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना आदि पाए गए हैं जबकि उनके पास मदरसा संचालक करने की मान्यता भी नहीं है।

कुछ मदरसे तो मस्जिदों के भीतर ही संचालित हो रहे थे जो कि नियमों के विरुद्ध पाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। वर्ष 2024 में 8 फरवरी को बनभूलपुरा में अवैध मदरसा ध्वस्त करने के बाद वहां पर हुई हिंसा से सबक लेते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने रविवार को ही कार्रवाई को गंभीरता से लिया है जहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन