अगले साल होगा ‘हिमालय का महाकुंभ’, सीएम धामी ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में अगले दो सालों में दो बड़े धार्मिक आयोजन होने हैं। चारधाम यात्रा के साथ इन आयोजनों को लेकर धामी सरकार अभी से तैयारियों में जुट गई है। अगले साल यानी 2026 में विश्व की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा नंदा राजजात यात्रा होगी। 2027 में हरिद्वार में अर्धकुंभ होना है।

सीएम धामी ने नंदा राजजात यात्रा की तैयारी बैठक ली:- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को राज्य सचिवालय में नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों की बैठक ली। सीएम ने राज्य सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अब हम आपको बताते हैं कि विश्व की सबसे लंबी पैदल चलने वाली धार्मिक यात्रा क्या है। ये यात्रा कहां आयोजित की जाती है।

उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा हर 12 साल में आयोजित की जाती है। पिछली यात्रा 2014 में हुई थी। अब ये यात्रा 2026 में होनी है। नंदा देवी राजजात यात्रा उत्तराखंड में देवी नंदा की एक धार्मिक यात्रा है। यह यात्रा चमोली जिले के कर्णप्रयाग के नौटी गांव से शुरू होती है। यात्रा का समापन रूपकुंड से आगे होमकुंड में होता है। इस धार्मिक यात्रा की कुल दूरी लगभग 280 किलोमीटर है।

नंदा देवी राजजात यात्रा का नेतृत्व चार सींग वाला मेढ़ा (चौसिंग्या खाड़ू) करता है। इसके साथ नंदा देवी मंदिर के रावल या मुख्य पुजारी होते हैं, जो देवी की चांदी की मूर्ति रखते हैं। इस यात्रा से जुड़ी नंदा देवी लोकजात यात्रा भी हर साल आयोजित की जाती है। नंदा देवी राजजात यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक परंपरा भी है जो पीढ़ियों से चली आ रही है। इस यात्रा में शामिल होने लोग देश-विदेश से पहुंचते हैं। पूरे रास्ते मां नंदा से जुड़े भजन-कीर्तन करती मंडलियां थकान का एहसास नहीं होने देती हैं। ऐसी मान्यता है कि नंदा राजजात यात्रा क्षेत्र में समृद्धि और आशीर्वाद लाती है।

नंदा राजजात यात्रा चमोली जिले के कर्णप्रयाग के पास नौटी गांव से शुरू होती है। पहले दिन यात्रा नौटी से इड़ा बधानी पहुंचती है। दूसरे दिन यात्रा इड़ा बधानी से नंदकेसरी तक पहुंचती है। दूसरे दिन नंदकेसरी में रात्रि विश्राम होता है। तीसरे दिन यात्रा नंदकेसरी से फल्दिया पहुंचती है। चौथे दिन फल्दिया से मुंडोली तक की यात्रा होती है। पांचवें दिन यात्रा मुंडोली से वान पहुंचती है।

6वें दिन नंदा राजजात यात्रा वान से बेदिनी बुग्याल पहुंचती है। 7वें दिन बेदिनी बुग्याल से यात्रा पाथर नाचौनी तक पहुंच जाती है। ये खड़ी चढ़ाई वाला मार्ग है। 8वें दिन पाथर नचौनी से भगवाबासा पहुंचकर रात्रि विश्राम होता है। यहां से उच्च हिमालय शुरू हो जाता है। 9वें दिन भगवाबासा से नंदा राजजात यात्रा रूपकुंड और यहां से शिला समुंदर तक पहुंचती है। रूपकुंड रहस्यों से भरा स्थान है। 10वें दिन शिला समुंदर से होमकुंड पहुंचकर यात्रा संपूर्ण होती है। 11वें दिन से 19वें दिन तक वापसी होती है।

नंदा देवी राजजात यात्रा पौराणिक कथा पर आधारित है। ये कथा महाभारतकालीन है। पौराणिक कथानुसार भगवान विष्णु की बहन नंदा देवी का विवाह शाहसुर नामक राक्षस राजा से हुआ था। शाहसुर एक क्रूर और अत्याचारी शासक था। लोग उसके अत्याचारों से त्रस्त थे।

नंदा देवी प्रजा की पीड़ा को सहन नहीं कर पाईं। उन्होंने भगवान विष्णु से मदद मांगी। नंदा देवी के आग्रह पर भगवान विष्णु ने ऋषि का वेश धारा। ऋषि वेश धारी भगवान विष्णु ने शाहसुर को युद्ध की चुनौती दी। इस तरह शाहसुर का अंत हुआ। अब नंदा देवी ने प्रजा के लिये हिमालय में रहना शुरू कर दिया। इस तरह नंदा देवी राजजात यात्रा उत्तराखंड के लोगों के लिए मां नंदा के प्रति उनकी सुरक्षा के लिए आभार व्यक्त करना है।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश