उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, थार गाड़ी रोड से 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिरी, 1 महिला को किया गया रेस्क्यू, साथ के 5 लोग लापता

देवप्रयाग। उत्तराखंड में एक बार फिर से दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है हादसा देवप्रयाग से सामने आया है जहां एक थार गाड़ी अलकनंदा नदी में गिरी है बताया जा रहा कि हादसे में पांच लोग लापता है जबकि एक महिला का रेस्क्यू किया गया है।

बताया जा रहा है की रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष हाल निवासी रुड़की जनपद हरिद्वार मूल निवासी जनपद चमोली जो कि अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन हेतु जा रहे थे तो थाना देवप्रयाग क्षेत्र अंतर्गत बादशाह होटल के पास लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में गिर गई।

स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर उपरोक्त महिला को बचा लिया गया तथा इलाज हेतु बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया है जबकि महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष गाड़ी में ही फंसे हैं।

पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है गाड़ी के नदी में डूबने के कारण कुल पांच लोगों की खोजबीन जारी है। थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी में कुछ लोग फंसे हुए हैं निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

देवप्रयाग के पास हुए थार दुर्घटना का नया अपडेट: पति—पत्नी दो बच्चों व सकुशल रेस्क्यू की गई महिला के बेटे का शव बरामद

देवप्रयाग। देवप्रयाग के पास थार के साथ अलकनंदा में गिरे पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे में सकुशल बची महिला का बेटा, उनकी छोटी बहन व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन