कुमाऊं भर में 12 अप्रेल से टैक्सी चालक कर सकते हैं हड़ताल, टैक्सी सेवा हो सकती है ठप, ये है पूरा मामला

हल्द्वानी। पुलिस- प्रशासन और परिवहन विभाग पर एक बार फिर उत्पीड़न का आरोप लगा है। उत्पीड़न भी इस हद का कि अब टैक्सी चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूर हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीएम नैनीताल और एसएसपी और आरटीओ प्रशासन को भेजे ज्ञापन में महासंघ टैक्सी यूनियन, कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों ने कहा है कि जनपद नैनीताल समेत कुमाऊं भर के जिलों में जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियमों की आड़ में टैक्सी संचालकों का शोषण किया जा रहा है।

महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 11 अप्रैल तक कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो 12 अप्रैल से समस्त कुमाऊँ के वाहन स्वामी पूर्ण रूप से अपने वाहनों को खड़ा कर अनिश्चितकालीन चक्काजाम करने पर विवश होंगे। इसके उपरांत भी शासन ने अपना रवैय्या नहीं बदला तो कुमाऊँ महासंघ आमरण अनशन पर विवश होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

महासंघ टैक्सी यूनियन कुमाऊं मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट ने बताया कि लंबे समय से जिला प्रशासन और परिवहन विभाग कुमाऊं के 80 हजार से ज्यादा टैक्सी चालकों के हितों की अनदेखी कर रहा है। हल्द्वानी में प्रनाम के माध्यम से फिटनेस की लूट जारी है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में मजबूर होकर हड़ताल के निर्णय लेना पड़ा है।

ये हैं प्रमुख मांगें:-

1- जनपद नैनीताल के समस्त टैक्सी/मैक्सी वाहनों का टोल और पार्किंग शुल्क पूर्व की भांति लिया जाए।

2- नैनीताल के भीतर एवं आसपास प्रशासन द्वारा पार्किंग निर्धारित की जाए।

3- टी बी नंबर के नाम पर नैनीताल प्रवेश पर हो रहे शोषण को बंद किया जाए।

4- वर्ष 2017 के बाद के वाहनों को नैनीताल शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है राज्य सरकार माननीय उच्च न्यायलय मे इसकी पैरवी करें।

5- नैनीताल शहर के भीतर जिला प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द जो भय का माहौल बनाया गया है उसे तत्काल समाप्त किया जाए।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश