मंदिर में हुई घंटी व नगदी चोरी की घटना का हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, चोरी के माल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक- 01.04.2025 को वादी चन्द्रशेखर पाण्डे पुत्र आनन्द बल्लभ पाण्डे निवासी रामपुर रोड़ धानमिल कृष्णानगर फेस ll हाल पुजारी माँ भगवती शक्तिपीठ केदारपुरम वार्ड नं0- 58 तल्ली हल्द्वानी जिला नैनीताल ने थाने में तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा माँ भगवती शक्तिपीठ श्री केदारपुरम तल्ली हल्द्वानी, वार्ड नं0- 58 के मन्दिर का ताला तोड़कर मन्दिर में रखे कुछ सिक्के व कुछ छोटे-बड़े नोट तथा मन्दिर की 04 घन्टियाँ चोरी कर लिया गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0 एफ0आई0आर0 नं0- 100/2025 धारा 305(D)/331(4) बी0एन0एस0 अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा चौकी मण्डी को सुपुर्द की गयी ।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पुलिस टीम गठित के निर्देश दिए गए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव द्वारा गठित टीम के अथक प्रयास घटना का अनावरण करते हुए दिनांक 1 अप्रैल 2025 को सचिन सैनी पुत्र कलवा निवासी राजनपुर नंबर दो थाना गदरपुर उधम सिंह नगर को चोरी के माल पीतल की घंटियां तथा 2210 रूपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सरिया व पेचकस सहित पीडब्ल्यूडी गेट मण्डी से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी टीम-

1-उपनिरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा प्रभारी चौकी मंडी

2-कॉस्टेबल ललित मेहरा

3- कॉस्टेबल धीरेंद्र सिंह अधिकारी

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश