थाना भवाली, कालाढूंगी, रामनगर व तल्लीताल पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति किया जागरूक

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक भवाली, अरूण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर, पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी, श्री रमेश बोरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा भवाली क्षेत्र अंतर्गत दे वीटो स्कूल भवाली, रामनगर क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज पोलगढ़ बैलपड़ाव में एवं कालाढूंगी क्षेत्र के राजकीय आदर्श कॉलेज कोटाबाग व राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार के स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूकता किया गया। उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने के लिये जागरूक किया गया।इसके अतिरिक्त सभी छात्र/छात्राओं को यातायात, साइबर, आदि के नियमों के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए उन्हें स्वंय जागरूक बनने तथा अपने साथ-साथ अपने परिवारजनों तथा आस-पास रहने वाले अन्य नागरिकों को भी जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी को नशे के सम्बंध में होने वाली घटनाओं के बारे में पुलिस को सूचित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान व0उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा, उ0नि0 आसिफ, उ0नि0 रमेश पंत, उ0नि0 मीना आर्य, तथा सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के अध्यापक/छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 3 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 9 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 6 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 6 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 7 views
    कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश