तल्लीताल क्षेत्र में मोबाइल छीनने के प्रयास में त्वरित अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी

नैनीताल। दिनांक 24 मार्च 2025 को गोविंद चंद्र जोशी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम माउली, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा, ने थाना तल्लीताल में एक लिखित तहरीर दी कि वे हाईडल गेस्ट हाउस से सब्जी खरीदने जा रहे थे, तभी दो बाइक सवार व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की और एक हेलमेट से हमला भी किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला अपराध संख्या-15/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया। विवेचना उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा द्वारा की जा रही थी।

मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के संज्ञान में आते ही त्वरित थानाध्यक्ष रमेश बोरा को उक्त मोटर सवार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से बाइक सवार आरोपियों की पहचान हेतु CCTV, पूछताछ आदि के माध्यम से करते हुए आज दिनांक 26 मार्च 2025 को अभियुक्त गौरव आर्या, पुत्र आनंद राम निवासी तारा हॉल कंपाउंड, थाना तल्लीताल, जनपद नैनीताल को जिला पंचायत रोड के पास जंगल गिरफ्तार किया।

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या- UK04H6151 भी बरामद की गई। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला कारागार नैनीताल भेज दिया गया।

इसके अलावा, घटना में सम्मिलित अन्य बाल अपचारी को भी तल्लीताल क्षेत्र से संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड हल्द्वानी प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा

2- का0 राहुल

3- का0 संदीप

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश