एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ने कोतवाली भवाली और थाना भीमताल का किया वार्षिक निरीक्षण

नैनीताल। दिनांक 24/25.03.2025 को डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा कोतवाली भवाली और थाना भीमताल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम उमेश कुमार मालिक प्रभारी निरीक्षक भवाली तथा विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल द्वारा सलामी गार्द समेत थाने के सभी भवन, कार्यालय व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।

थाना अभिलेखों को चैक किया गया। सभी अभिलेख अध्यवधिक पाए गए।

थाना परिसर में स्थित भवनों का निरीक्षण किया गया। साफ सफाई अच्छी पाई गई।

सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

थाने के सी.सी.टी.एन.एस. कार्यालय का निरीक्षण किया गया। ऑनलाइन एफ आई आर और जीडी की प्रविष्टियों को जांचा गया।

थाने में मौजूद शस्त्रों एवम् सामग्री को जीपी लिस्ट से मिलान किया गया। उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की गई। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जो उपकरण पुराने हो चुके हैं उनके स्थान पर नए उपकरण की मांग करें।

थाने में उपलब्ध आपदा उपकरणों को चेक किया गया। थाना प्रभारियों को सभी आवश्यक उपकरणों को तैयारी हालत में रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस कर्मियों से शस्त्राभ्यास कराया गया। सभी से शस्त्रों को खुलवाया व जुड़वाया गया तथा उपकरणों से संबंधित जानकारी ली गई।

निरीक्षण के उपरांत थाने में पुलिस कर्मियों का सम्मेलन किया गया। सभी को अच्छी ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कहा गया कि सभी पुलिस कर्मी आपस में तालमेल ओर मनोयोग के साथ ड्यूटी करें। पर्यटन सीजन के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा पर्यटकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रमोद कुमार साह क्षेत्राधिकारी भवाली, उमेश कुमार मालिक प्रभारी निरीक्षक भवाली, विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल समेत चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार