शातिराना अंदाज में एम्बुलेंस से गांजा तस्करी कर रहे 2 तस्करों को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि – 2025” के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। अनुपालन में क्षेत्राधिकारी रामनगर भूपेंद्र भंडारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत थाना स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । दिनांक 19.12.2024 को पुलिस टीम द्वारा सीतावनी रोड़ में वन बैराज चौकी पर संयुक्त रुप से चैकिंग के दौरान प्रातः 07.30 बजे पाठकोट रोड़ से एक सफेद रंग की मारुती ईको एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 अपनी सामान्य गति से आती दिखाई दी जिसके नजदीक आने पर पुलिस टीम को देखकर एम्बुलेन्स में बैठे व्यक्ति व चालक दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें तत्काल मौके पर ही पकड़ लिया गया । मौके पर वाहन को चैक किया गया तो वाहन से 05 कट्टों में कुल 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया गया।दोनों अभियुक्तगणों को मौके पर गिरफ्तार किया गया तथा वाहन एम्बुलेन्स नम्बर UP 21 BN 0419 को सीज व अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा एफ आई आऱ नं0 376/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी-1-रणधीर सिंह S/O चन्द्रपाल सिंह नि. वार्ड न. 15 काजीपुरा PS सिविल लाईन मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 40 वर्ष तथा 2-अरुण कुमार S/O वेदप्रकाश नि. ग्राम सत्तीखेडा पो. उदयवाला थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष गिरफ्तारी टीम –1-उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी कोतवाली रामनगर 2-उ0नि0 मोहन सिंह ANTF हल्द्वानी 3- कानि0 राजेन्द्र जोशी ANTF हल्द्वानी4-कानि0 सोनू सिंह ANTF हल्द्वानी5-कानि राजीव कुमार कोतवाली रामनगर

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 10 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन