कैंची धाम दर्शन हेतु यात्रियों के लिए बनाए गए सुगम यातायात व्यवस्था, यातायात बाधित करने वाले 16 चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

हल्द्वानी। भवाली क्षेत्रान्तर्गत कैंची धाम दर्शन हेतु आ रहे श्रद्धालु और पर्यटक अपनी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनायें, इसके लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह एवं कोतवाली भवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम निरंतर कार्य कर रही है। ट्रैफिक का भारी दबाव होने के बावजूद पुलिस पूरी तत्परता से ड्यूटी पर मुस्तैद है और यात्रियों के लिए सुविधाजनक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

सेनेटोरियम स्थित निर्माणाधीन रोड पर पुलिस द्वारा लगभग 650 से 700 वाहनों को पार्क किया जा रहा है, और इसके बाद वहां से शटल व्यवस्था के माध्यम से यात्रियों को कैंची धाम दर्शन के लिए भेजा जा रहा है, जिससे उनका यात्रा अनुभव सुगम और सुरक्षित हो सके।

इसके साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही भी की जा रही है। नो पार्किंग क्षेत्रों में अवैध रूप से पार्क कर यातायात बाधित करने वाले 16 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 8000 रुपये का जुर्माना जमा करवाया गया और क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाने की कार्यवाही भी की गई है।

नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित व्यवस्थाओं का सम्मान करें। साथ ही, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थानों में ही पार्क करें और शटल व्यवस्था का उपयोग करें, जिससे उनकी यात्रा और अन्य यात्रियों का अनुभव बेहतर हो सके।

इसके अतिरिक्त काठगोदाम, हल्द्वानी की ओर से पहाड़ों की ओर नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर आदि जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एवम यातायात के दबाव को कम करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों पर सक्रिय रूप तैनात है ताकि पर्यटक और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुंच सकें। नैनीताल पुलिस का लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु और पर्यटक अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचें और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार