मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने की सरकार की जमकर सराहना, कहा धामी सरकार ने तीन साल में विकास, कानून और खेलों को दी नई पहचान

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां सरकार के कामकाज को जनता के बीच रखा जा रहा है।

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए धामी सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश ने ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। यह सरकार जनहित में काम करने वाली सबसे बेहतरीन सरकार साबित हुई है।”

उन्होंने बताई क्या हैं धामी सरकार की बड़ी उपलब्धियां:

भू कानून लागू: पहाड़ों में बाहरी लोगों की जमीन खरीद पर नियंत्रण लाकर राज्यवासियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की।

यूसीसी (समान नागरिक संहिता):

  • उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जहां समान नागरिक संहिता को लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

नकल विरोधी कानून:

  • सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया।
  • 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन: उत्तराखंड को खेलों के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाई, जिससे प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला।

रोजगार के नए अवसर:

सरकार ने 20 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी देने का दावा किया है, साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं।

अनिल कपूर डब्बू ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। न उनके पास कोई विजन है, न संगठन। वे सिर्फ अफवाहें फैलाने में लगे हैं, लेकिन जनता सच्चाई जानती है और विकास कार्यों को देख रही है।”

प्रदेश में सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच सकारात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। हर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों के जरिए सरकार अपनी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रही है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन