टी०पी० नगर और मुखानी क्षेत्र घटित चोरियों का खुलासा, घटनाओं में संलिप्त शातिर चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी। दिनांक 18.03.2025 को वादी चन्दन सिह गुसाई निवास बालाजी विहार जीतपुर नेगी रामपुर रोड हल्द्वानी की तहरीर अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर 3.5 तोला सोना तथा 2.75 लाख नगदी चोरी करने के आधार पर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न० 88/2025 धारा 305 (ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन द्वारा प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी व नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

उक्त गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगालकर तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना में संलिप्त शातिर चोर को दिनांक 19.03.2025 को जीतपुर नेगी जंगल के अन्दर से मुक्त विश्वविद्यालय को जाने वाले बजरी रोड हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए।

पूछताछ:–

अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से 02 स्कूटी चोरी की गयी है जिन्हें उसने स्टील फैक्ट्री कमलुवागांजा रोड खण्डहर में छिपायी है। उक्त संबंध में थाना मुखानी से सम्पर्क किया गया तो विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी द्वारा बताया गया कि थाना मुखानी क्षेत्र से दो स्कूटी चोरी हुई है जिनके संबंध में थाना मुखानी पर एफआईआर न0 74/25 व 75/25 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है।

थाना मुखानी से उ०नि० अवनीश मौर्य, उ०नि० विरेन्द्र चन्द, कानि० रविन्द्र खाती द्वारा थाना कोतवाली आकर अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि उसने थाना मुखानी क्षेत्र से 02 स्कूटी जो दिनांक 19.01.2025 व 11.03.2025 को चोरी करने तथा उन्हें स्टील फैक्ट्री कमलुवागांजा रोड खण्डहर में छिपाये जाने का अपराध स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर थाना मुखानी क्षेत्र से उक्त एफआईआर न0 74/25 व 75/25 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 02 स्कूटी

1-एक्टिवा होण्डा स्कूटी UK04AG-1899 व

2- नीले रंग की होण्डा एक्टिवा चेचिस न০ ME4JF913BMW275993 चोरी की बरामद हुई है।

अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:– मनीष कुमार पुत्र रंजीत राम निवासी प्रगतीशील कालोनी भगवानपुर तल्ला मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष।

अभियुक्त से बरामदगी-

1. एक जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी पीलीधातु एफआईआर न० 88/2025 धारा 305(ए)/317(2)/331(4) बीएनएस कोतवाली हल्द्वानी नैनीताल

2. एक्टिवा होण्डा स्कूटी UK04AG-1899 व संबंधित एफआईआर न० 74/25 धारा303(2)/317(2) बीएनएस चालानी थाना मुखानी

3. नीले रंग की होण्डा एक्टिवा चेचिस न0 ME4JF913BMW275993 एफआईआर न0 – 75/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस- चालानी थाना मुखानी।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1. एफआईआर न0 211/2021 धारा 380/411 भादवि – चालानी थाना मुखानी।

2. एफआईआर न0 173/22 धारा 380/411 भादवि – चालानी थाना मुखानी

3. एफआईआर न0 177/22 धारा 380/457/411 भादवि – चालानी थाना मुखानी

4. एफआईआर न0 178/22 धारा 380/457/411 भादवि – चालानी थाना मुखानी

गिरफ्तारी टीम:–

  • उ0नि0 गौरव जोशी- थाना हल्द्वानी।
  • उ0नि0 अविनाश मौर्य थाना मुखानी।
  • उ0नि0 विरेन्द्र चन्द थाना मुखानी।
  • हे0कानि० दिगम्बर सनवाल थाना हल्द्वानी।
  • हे0 कानि0 ललित श्रीवास्तव(SOG)
  • कानि० संतोष बिष्ट(SOG)
  • कानि० चंदन नेगी(SOG)
  • कानि० अनिल टम्टा थाना हल्द्वानी
  • कानि० रविन्द्र खाती थाना मुखानी
  • कानि० चालक प्रदीप कुमार थाना हल्द्वानी

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश