दिल्ली। गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने हेल्थ सेक्टर में पार्टनरशिप में हासिल की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने दुनिया भर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को सक्षम बनाने और दवाओं की लागत को कम करने में भारत द्वारा किए गए काम की जमकर तारीफ की।
गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने बुधवार को अचानक संसद भवन पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। हालांकि, दोनों की इस मुलाकात में किसी मुद्दे पर चर्चा की इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। बिल गेट्स तीन साल में तीसरी बार भारत दौरे पर आए हैं।
जानकारी के अनुसार मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने गेट्स फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप में हेल्थ सेक्टर में हासिल की उपलब्धियों पर बात की। गेट्स ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की सराहना की और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।






