हल्द्वानी में 21 जून से सिटी बसों के संचालन को मिली मंजूरी, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

हल्द्वानी। शहर में 21 जून से सिटी बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में रीजनल ट्रांसपोर्ट एथॉरिटी की बैठक में मंजूरी दी। यह सेवा प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा चलाई जाएगी, जिन्हें बसों की खरीदारी के लिए तीन महीने का समय दिया गया है।

रूट नंबर- एक (दूरी 45.60 किमी)

रानीबाग से रोडवेज बस स्टैंड, स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ब्लॉक, फतेहपुर, लामाचौड़, भाखड़ा, कठघरिया, चौफुला चौराहा, चंबलपुल, पनचक्की, हाइडिल गेट से वापस रानीबाग।

रूट नंबर- दो (33.60 किमी)

बस स्टेशन से मंगलपड़ाव, गांधी स्कूल, तीनपानी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, टीपीनगर, देवलचौर, पंचायत घर, पाल कॉलेज, त्ज्व्, कुसुमखेड़ा, लालडांठ, पनचक्की, मुखानी, कालाढूंगी चौराहे से वापस बस स्टेशन

रूट नंबर- तीन (33.60 किमी)

बस स्टेशन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन, सर्किट हाउस, स्टेडियम, तीनपानी, गोरा पड़ाव, गन्ना सेंटर, टीपीनगर, एसटीएच, धान मिल, पीलीकोठी, मुखानी, कालाढूंगी चुराने वापस बस स्टैंड।

रूट नंबर- चार (12.20 किमी)

बस स्टेशन से सिंधी चौराहा, रामपुर रोड, देवलचौड़, बिड़ला स्कूल, गैस गोदाम रोड, सेंट्रल अस्पताल से मुखानी से कालाढूंगी चौराहा होकर वापस बस स्टैंड।

रूट नंबर- पांच (18.80 किमी)

बस स्टेशन से दुर्गा सिटी सेंटर, नवाबी रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा, लामाचौड़, भांखड़ारूट नंबर- छह (21.60 किमी)बस स्टेशन से स्टेडियम रोड, मुखानी, कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कमलुवागांजा, मुखानी होकर वापस बस स्टैंडआयुक्त दीपक रावत ने इस सेवा के तहत सिटी बसों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने का आदेश दिया है। इन बसों को सीएनजी या बीएसवीआई मानकों के अनुसार चलाया जाएगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी।

इसके साथ ही, यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, और रूट नंबर बड़े अक्षरों में अंकित किए जाएंगे। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं भी दी जाएंगी, और इन बसों को विशेष पहचान चिह्न दिए जाएंगे।

सर्दियों में बसों का संचालन सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक और गर्मियों में सुबह 6:30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा, नैनीताल शहर में भी ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई और वहां के वन-वे सिस्टम के अनुरूप नगर बसों के संचालन की योजना बनाई जा रही है। इस कदम से कॉलेज छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा, और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

बैठक में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 35 रूटों पर बसों के संचालन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई, और भारी वाहनों के परमिट पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त रावत ने पर्वतीय क्षेत्रों में ओवरलोडिंग पर सख्त रुख अपनाने का आदेश दिया और अधिकारियों को नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कैंचीधाम मंदिर के लिए हल्द्वानी से शटल बसों का संचालन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा, और इसके लिए 25 केमू और निजी वाहनों की अनुमति दी गई है। वर्तमान में केवल 6 शटल बसों का संचालन हो रहा था।

इस बैठक में आरटीओ संदीप सैनी, गुरदेव सिंह, मनोनीत सदस्य विनोद मेहरा, सूरज प्रकाश तिवारी और रोडवेज, केमू एवं निजी बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश