नगर निगम हल्द्वानी ने की शाम के बाद मीट और मांस के ठेलों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी, जानिए कितने बजे से नहीं खोल पाएंगे नॉनवेज की दुकानें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की ओर से शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने शाम छह बजे के बाद नगर निगम क्षेत्र में मीट और मांस के ठेलों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यह निर्णय शहर में बढ़ती अव्यवस्था और शराबखोरी की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि बीते दिनों निगम की टीम ने शाम के वक्त कई छापेमारी की थी, जिसमें मीट और मांस के ठेलों पर शराब परोसे जाने के मामले सामने आए थे। छापेमारी के दौरान कई लोगों और ठेले वालों के चालान भी किए गए।

इसके बावजूद ठेलों पर शराबखोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम अब शाम छह बजे के बाद मीट और मांस के ठेले लगाने पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी में है। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किए जाएंगे।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश