एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल ने किया पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय नैनीताल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

नैनीताल। डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा जनपद की पुलिस लाईन और पुलिस कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।सर्वप्रथम परेड का आयोजन कर पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता का आंकलन किया गया। परेड में शस्त्र कवायद की सिखलाई तथा ड्रिल करवाई गई।

  • पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया। प्रतिसार निरीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
  • पुलिस लाइन के कार्यालयों में मौजूद विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया, अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
  • प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि पुलिस लाइन में प्रत्येक पुलिस कर्मी की क्रमवार ईआर व सीईआर लगाई जाय। फिटनेस के लिए पीटी व परेड कराई जाय।
  • पुलिस लाइन के मदों में अधिक समय से नियुक्त पुलिस कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाय।
  • कर्मियों को उपलब्ध वर्दी किट/समान की जानकारी ली गई। किट में उपलब्ध सामग्री का वर्ष और गुणवत्ता की स्थिति परखी गई।
  • स्टोर में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों/सामग्री को थानों/कार्यालयों में वितरित करें।
  • जीपी लिस्ट/रजिस्टरो में स्टेटमेंट समरी बनाई जाय। वितरित सामग्रियों को थानों से मिलान किया जाय।
  • व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया, उपकरणों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
  • सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र में ऑनलाइन जीड़ी/एफआईआर की स्थिति की जानकारी ली गई। पुलिस कर्मियों को नए मॉड्यूल का प्रशिक्षण दिया जाय।
  • परिवहन शाखा में उपलब्ध वाहनों में ईंधन व्यय, मॉडल तथा एवरेज की स्थित जानी। कहा किसी भी अनियमितता पाने पर कार्यवाही की जाएगी।
  • राशन शॉप तथा सीपीसी कैंटीन में अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद्य, घरेलू सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को क्रय किया जाय। गुणवत्ता से समझौता न करें, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी।
  • भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें, मैस डाइट को न्यूनतम दरों पर लाने का प्रयास करें। ताजी सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करें।
  • पुलिस कार्यालय नैनीताल की सभी शाखाओं और भवनों का भी अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सभी शाखा प्रभारियों को अपने–अपने कार्यालयों में स्थित अभिलेखों और ऑनलाइन कार्यों का अध्यावधिक करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल, पूरन राम आगरी वाचक एसएसपी नैनीताल, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूरसंचार नैनीताल, हेम चंद्र सती प्रधान लिपिक, चंद्रशेखर कन्याल वाचक एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, मो० सुलेमान प्रभारी आंकिक समेत अन्य शाखा प्रभारी और अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार