राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन, पत्रकारों संग होली मानकर सामाजिक समरसता का दिया संदेश

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचार विभाग ने मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम रामपुर रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया, जहां संघ के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने अबीर-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाई दी और फूलों की होली खेली।

कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने होली के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “होली सामाजिक सद्भाव और समरसता का पर्व है। यह पर्व हमें सत्य और न्याय की जीत का संदेश देता है, जैसा कि भक्त प्रह्लाद की भक्ति और होलिका के अंत की कथा हमें सिखाती है। अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है, और सत्य की हमेशा विजय होती है।”

इस अवसर पर जिला प्रचारक जीतेंद्र ने पत्रकारों की समाज में भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “पत्रकार अपने लेखन, प्रस्तुति और निष्पक्ष विश्लेषण के माध्यम से समाज में जागरूकता लाते हैं। उनकी रचनात्मकता, सत्यनिष्ठा और साहस प्रशंसा के योग्य हैं।”उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है, जो सभी को एक रंग में रंगकर समाज में भाईचारे का संदेश देती है।

कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख हेम पांडे, जिला प्रचार प्रमुख प्रदीप लोहनी, धीरेश पांडे, आशीष सत्यबली और अनुज गुप्ता समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक महत्व को रेखांकित किया गया और समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश