एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया पीस कमिटी की बैठक का आयोजन, आगामी त्योहारों के सकुशल आयोजन के लिए कमिटी के साथ की वार्ता

हल्द्वानी। आज दिनांक 11.03.2025 को प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में होली तथा रमज़ान के त्योहार के चलते हल्द्वानी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पीस कमिटी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

  • सर्वप्रथम सभी उपस्थित कमिटी सदस्यों को होली और रमजान पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
  • होली व जुमा एक ही दिन है। सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।
  • धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।
  • धार्मिक अनुयायियों से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज मस्जिदों के अंदर ही पढ़ी जाए बाहर सड़क में नहीं।
  • कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
  • सभी धार्मिक अनुयायियों और कमिटी सदस्यों से अपील की वे सभी धर्म का आदर करते हुए सम्मान से त्योहार मनाए और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।
  • सभी मस्जिदों में नमाज का 01 समय निर्धारित करें और इससे पूर्व होली मना ली जाय।
  • होली के दौरान हुड़दंग मचाने, रेस ड्राइविंग ड्रिंकिंग ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
  • धार्मिक आयोजनों के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा।सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।सभी से अपने–अपने क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने की अपील भी की गई।
  • ए0पी0 बाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि होलिका दहन स्थल मंगलपड़ाव में रहेगा। उक्त आयोजन स्थल में पर्याप्त मात्रा में पुरुष और महिला पुलिस बल लगाया जाए।
  • धार्मिक आयोजनों के दौरान आवश्यक सेवा–बिजली, पानी आदि के संबंध में स्थानीय लोगों की समस्या से रूबरू होते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को पर्याप्त आपूर्ति का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान बैठक में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, जितेंद्र उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना जनपद नैनीताल, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, जल संस्थान विद्युत विभाग व नगर निगम के अधिकारी समेत व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के धार्मिक अनुयाई समेत अभिसूचना इकाई तथा थाना पुलिस बल उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सुमित पांडे सीओ रामनगर की अध्यक्षता में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा कोतवाली रामनगर में तथा पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा थाना कालाढूंगी में तथा दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं की अध्यक्षता में दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं द्वारा कोतवाली लालकुआं में भी पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

सभी सदस्यों और स्थानीय व्यक्तियों से अपने क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने हुए भाईचारे और हर्षौल्लास के साथ होली और रमजान त्योहारों को मनाने जाने की अपील की गई।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार