कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने भाखड़ा पुल से स्वराज आश्रम तक निकाली भव्य रैली

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के स्वागत में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने भाखड़ा पुल से स्वराज आश्रम तक भव्य रैली निकाली। इस दौरान सैकड़ों वाहनों के साथ कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आए। स्वराज आश्रम पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित किया और संगठन की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

मीडिया से बात करते हुए विशाल सिंह भोजक ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पार्टी एक विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा की नीतियों को बेनकाब करने का काम करेगी।

इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, राज्य आंदोलनकारी केदार पलिया, नीरज तिवारी, संजय करोला, योगेश जोशी, महेश काडपाल, जया कर्नाटक, राधा आर्या, हेमंत साहू, प्रीति आर्या और राहुल पंत सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समर्थन में नारेबाजी की और भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

विशाल सिंह भोजक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं के हक की लड़ाई लड़ना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में बेरोजगारी, शिक्षा और वोटर लिस्ट में हो रही धांधली जैसे मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन करेगी।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार