हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज परिसर में भव्य सरस मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। 10 दिवसीय इस मेले में देशभर के राज्यों के मुख्य उत्पाद और लोक कलाकारों के स्टार नाइट आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विशाल सरस मेले में देशभर से 251 उद्यमी इस मेले में अपने-अपने राज्यों के प्रसिद्ध उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं। इसके अलावा वायर- सेलर मीट का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही कुमाऊंनी ऐपंण को प्रमोट करने के लिए फैशन शो सहित अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। 10 दिन तक चलने वाले सरस मेले में हर शाम रंगारंग कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रख्यात कलाकार कमला देवी सहित पहाड़ी व पंजाबी सिंगर भी टीम सहित परफॉर्मेंस करेंगे।
प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि जनता इस मेले में पहुंचे। साथ ही यहां देश भर से आए विभिन्न उत्पादों व स्वयं सहायता समूह के प्रचलित स्टॉल्स को देखें।कार्यक्रम का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके अलावा मेले में उत्तराखंड के खान-पान अभी स्टॉल लगाया गया है। जहां लोग पारंपरिक उत्तराखंड के व्यंजन का आनंद ले सकेंगे।
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा मेले का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की लोक कला लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। साथ ही यहां के उत्पाद को बढ़ावा देना भी इसका कारण है। उन्होंने कहा उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों की मांग देश ही बल्कि दुनिया में की जा रही है।





