उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत्त हो रहे अपर उपनिरीक्षक को एसपी सिटी हल्द्वानी ने किया सम्मानित, अनेक शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

हल्द्वानी। कल 28 फरवरी को नैनीताल पुलिस में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक स०पु० जगदीश चंद्र पंत को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।

इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं। तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। अब आपकी अपने मूल जीवनचर्या में वापसी होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं, पौष्टिक आहार लें व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें।

सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन