सीओ लालकुआं ने थाना चोरगलिया का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

हल्द्वानी। आज दिनांक 28.02.2025 को दीपशिखा अग्रवाल द्वारा थाना चोरगलिया का अर्द्ध-वार्षिक निरीक्षण किया गया।

  • सर्वप्रथम राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया द्वारा थाने के सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया।
  • थाना कार्यालय/परिसर व भोजनालय में साफ सफाई अच्छी पायी गयी। निर्देशित किया गया कि भोजनालय में विशेष मेन्यू चार्ट तैयार कर पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्ता युक्त भोजन बनाया जाय।
  • आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए गए।
  • थाना में उपस्थित पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा शस्त्रों को खोला व जोडा गया। निर्देशित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु तैयारी के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें।
  • थाना अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक कर लें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं।
  • महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।
  • सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थानाध्यक्ष को सभी माल मुकदमाती का न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
  • थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए।
  • सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को बीट पुलिसिंग को प्रभावी करने तथा थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सभी चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे।
Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन