“ऑपरेशन रोमियो” ने पब्लिक प्लेस पर जाम छलकाने वाले 65 आरोपियों को लिया हिरासत में, 19,500 रुपये जुर्माना

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए “ऑपरेशन रोमियो” अभियान विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

असामाजिक तत्वों द्वारा पब्लिक प्लेसों पर शराब सेवन, हुड़दंग, और छीटाकशी जैसी घटनाओं से आम जनता, खासकर महिलाएं और बुजुर्गों की इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए, एसएसपी मीणा ने “ऑपरेशन रोमियो” के तहत सभी पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

दिनाँक- 27 फरवरी 2025 को, एसपी नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर और मुखानी क्षेत्र, आरटीओ रोड में छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

सभी आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो। सभी माफी मांगते नज़र आये व भविष्य में मर्यादा का पालन करने हेतु कहा गया।

पुलिस टीम का विवरण-कोतवाली हल्द्वानी-

1. दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं

2. सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/भवाली

3. राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी

4. रोहिताश सागर, व0उ0नि0, कोतवाली हल्द्वानी

5. थाना हल्द्वानी के समस्त चौकी प्रभारी

6. 02 प्ला. (आईआरबी / पीएसी)

थाना मुखानी-

1. नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी

2. महेश जोशी, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल

3. विजय मेहता, थानाध्यक्ष मुखानी

4. थाना मुखानी के समस्त चौकी प्रभारी

5. उ0नि0 ना0पु0 गौरव जोशी, थाना हल्द्वानी

6. 02 प्ला. (आईआरबी / पीएसी)

एसएसपी नैनीताल की विशेष अपील-

कहा “हमारी प्राथमिकता है कि हमारा समाज सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

आम जनता से अपील है कि वे किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और यदि वे किसी भी अपराध या अशांति के बारे में जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

विशेष रूप से युवाओं से भी अपील है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अव्यवस्था का हिस्सा न बनें।” सार्वजनिक स्थलों पर असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश