शराब के नशे में टैक्सी दौड़ाना चालक को पड़ा भारी, 116 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, 14 वाहन सीज

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत UK04TA 6879 अल्टो टैक्सी कार को चालक देवेंद्र सिंह मेहरा पुत्र शिव सिंह निवासी सात नंबर मल्लीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया।

इसके अतिरिक्त दिनाँक- 27/02/2025 को जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 116 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर 14 वाहन सीज तथा 02 चालकों के DL निरस्तीकरण की कार्यवाही कर 45,000 रुपए जुर्माना जमा करवाया गया।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन