आईएएस अधिकारियों को छुट्टी पर जाने से पहले लेनी होगी सीएस की अनुमति, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

देहरादून। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी मुख्य सचिव से पूर्व अनुमति के बगैर मुख्यालय छोड़कर अवकाश पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी आईएएस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। छुट्टी पर या मुख्यालय छोड़ने से पहले सभी आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव को अवगत कराना होगा और अनिवार्य रूप से पूर्व अनुमति लेनी होगी।

इस संबंध में स्टाफ ऑफिसर-मुख्य सचिव ललित मोहन आर्य ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देशों पर सभी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के अवकाश के संबंध में आदेश जारी किए हैं।

मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के कतिपय अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ रहे हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी अधिकारी विविध अवकाश जैसे ईएल, सीसीएल, भ्रमण अवकाश, अर्धवेतन अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश पर जाने व मुख्यालय छोड़ने से पहले इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से मुख्य सचिव को देंगे और अवकाश के लिए अनुमति प्राप्त करेंगे।

Related Posts

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के बीच विवाद ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। मंत्री की…

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 13 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 11 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 13 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा