शराब के नशे में सड़कों पर वाहन दौड़ाने वाले 2 चालकों पर पुलिस ने की कार्यवाही, रोडवेज एवं बोलेरो सीज

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

प्रथम मामला-

चौकी प्रभारी मंडी प्रेम विश्वकर्मा ने 16 फरवरी 2025 को तीन पानी बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान UK07 PA 5111 (उत्तराखंड परिवहन निगम) रोडवेज के चालक चंदन पुत्र राम सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर एवम सवारियों की जान जोखिम में डालने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। यह कार्यवाही नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए की गई।

दूसरा मामला-

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान UK02TA2313 बोलेरो टैक्सी के चालक कैलाश राम को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया है। वह हल्द्वानी से बागेश्वर सवारियों को लेकर जा रहा था। चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हेतु निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि वे कभी भी नशे की हालत में वाहन न चलाएं, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

हल्द्वानी। दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नैनीताल…

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

हल्द्वानी। डॉ. मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल* के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 5 views
छोटी दीपावली पर नैनीताल आँचल दुग्ध संघ ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 4 views
दीपावली पर्व के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर

लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 7 views
लालकुआं पुलिस ने नकबजनी चोरी का 19 दिन में खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2.69 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • November 7, 2026
  • 8 views
वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 3 अभियुक्तों समेत 1 मैकेनिक गिरफ्तार

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा