राष्ट्रीय खेलों के समापन की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य समापन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ऐतिहासिक रहा है और सबसे खास बात यह है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समापन समारोह भी उतना ही भव्य और ऐतिहासिक होगा, जितना उद्घाटन था।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, खेल मंत्री रेखा आर्या और कई गणमान्य लोग इस मौके पर मौजूद रहेंगे।समापन समारोह को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर गायक सुखविंदर सिंह, कुमाऊंनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि सरकार राज्य के खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खेलों की सफलता के बाद खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि राज्य के खिलाड़ी भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि 14 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तत्पर है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन