भीमताल। एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक अधिक से कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है।
थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11फरवरी को अल्चोना तिराहे के पास से अभियुक्त लक्ष्मण सिंह पुत्र दाम सिंह निवासी शामालिति कपकोट बागेश्वर हाल पता चॉफी भीमताल उम्र 24 वर्ष को अवैध शराव बेचते हुये गिरफ्तारी किया मौके से 49 पव्वे बाजपुर माल्टा देशी मसालेदार शराब बरामद किया गया।
अभियुक्त के विरूद्ध थाना भीमताल पर मुकदमा एफआईआर न० 08/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम-
1- हे०कानि० दीप कुमार
2- हे0का0 हुकुम सिंह
3- कानि० प्रकाश चन्द्र





