हल्द्वानी में एसपी क्राइम/ट्रैफिक ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा 16 जनवरी से “सड़क सुरक्षा माह” 2025 का आयोजन किया गया है। जिसको सार्थक रूप देने के लिए आज डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यातायात जागरूकता रैली में सीपीयू, यातायात, पेट्रोल कार, हल्द्वानी सर्किल के थानों, हाइवे पेट्रोल वाहन तथा चीता मोबाइल को शामिल किया गया। रैली का समापन हाइडल गेट से वापस होकर तिकोनिया पर किया गया।

रैली के माध्यम से पुलिस द्वारा हल्द्वानी शहर के स्थानीय लोगों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गई। रैली के उपरांत हल्द्वानी शहर में 19 मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, तथा जागरुकता पंपलेट/ बैनर वितरित किए गए।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता रैली कार्यक्रम में शिवराज सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, जगदीश राम कोहली प्रभारी सीपीयू, यातायात पुलिस, सीपीयू, थानों की चीता मोबाइल व हाइवे पेट्रोल वाहन मौजूद रहे।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण