काशीपुर। यहां गुरुद्वारे में 9 दिसंबर को अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पंचायत के बीच गोली चलाकर दबंगई दिखाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि काशीपुर में 9 दिसंबर को गुरुद्वारे में हुई एक पंचायत, जो विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई थी, अचानक जंग का मैदान बन गई। गुस्से और दबंगई के बीच फायरिंग की आवाज़ ने पंचायत को हिला दिया। फायरिंग का आरोप अनूप सिंह भुल्लर पर लगा था। जिसने जान से मारने की नीयत से महेंद्र सिंह और गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी पर गोली चलाई। वारदात को अंजाम देने ले बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को काशीपुर के टीला-कुंडा रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। मामले कोण लेकर सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जसपुर कोतवाली में केस दर्ज था। यह पूरी घटना दबंगई का नतीजा थी, जहां पंचायत के दौरान ही भुल्लर फार्म के लोगों ने विवाद को हिंसक बना दिया।






