पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने उत्तराखंड महामंत्री संगठन अजय कुमार से की मुलाकात, निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जाहिर की खुशी

देहरादून। भाजपा नेता और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि अजेय कुमार के मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों से उन्हें विशेष लाभ मिला है।

उन्होंने हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, अनुशासन, और सिद्धांतों के प्रति जनता की गहरी आस्था को दर्शाती है। कर्नाटक ने कहा कि संगठन महामंत्री अजेय कुमार की रणनीति के चलते अल्मोड़ा जैसे क्षेत्रों में भी भाजपा ने अपनी धाक जमाई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज भगवामय हो गया है। कर्नाटक ने दिल्ली चुनावों में पार्टी की सफलता को भी सराहा और कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली में लंबे समय बाद भाजपा की विजय हुई है।

कर्नाटक ने विशेष रूप से दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन्हें दिल्ली चुनावों में प्रचार प्रसार के लिए भी बुलाया था, जहां उन्होंने एक सप्ताह तक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण