विश्वास नगर से जीते OP शर्मा, दिल्ली चुनाव में BJP की पहली जीत

दिल्ली। विधानसभा चुनाव में रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलती दिख रही है। वहीं BJP की दिल्ली में पहली जीत मिल गई है। विश्वास नगर विधानसभा सीट से BJP ने जीत दर्ज की है।

यहां से भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर लगातार आगे चल रहे थे। पार्टी के वरिष्‍ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा को 66272 वोट मिले। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के दीपक सिंघल को 23097 वोटों से हराया।

दरअसल, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सुनामी के बीच भी 2015 और 2020 में विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा का साथ दिया था, इसलिए इस बार के चुनाव में भी यहां सबकी नजर रही।

भाजपा जहां 2015 के विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीतने में सफल हुई, वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या आठ सीट तक पहुंच गई। इस बार के विश्वास नगर के चुनावी मैदान में भाजपा की तरफ से ओमप्रकाश शर्मा मैदान में थे, तो वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से दीपक सिंगला। इसके अलावा कांग्रेस ने राजीव चौधरी पर भरोसा जताया।

आप ने 2015 के विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस दोनों को हराकर दिल्ली के राजनीतिक मानचित्र पर अपना प्रभुत्व स्थापित किया, 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 2020 में फिर से अपनी सरकार बनाई, 62 सीटें जीतीं और विपक्षी भाजपा और कांग्रेस को खत्म कर दिया। आप की जीत से दिल्ली में केजरीवाल का दबदबा स्थापित होगा और राष्ट्रीय स्तर पर उनका राजनीतिक कद बढ़ेगा।

हालांकि, अगर भाजपा चुनाव जीतती है, तो वह आप और केजरीवाल के जादू को तोड़ने में सफल हो जाएगी, जिसके लिए वह एक दशक से होड़ कर रही है। अब रिजल्ट से भी यही प्रतीत हो रहा है कि भाजपा ऐसा करने में कामयाब रहेगी।

साल 2013 तक लगातार 15 साल तक दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। इस बार भी कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं लगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार