गोलापार स्थित स्टेडियम में 38वें खेलों के समापन कार्यक्रम का होगा आयोजन, बैठक में हुई व्यापक तैयारियां

हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन आगामी दिनों में गोलापार हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए शनिवार को गौलापार स्टेडियम के ऑडिटोरियम में एक पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने की, जिसमें समापन कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आवास, भोजन, पेयजल, शौचालय, यातायात, पार्किंग के अलावा स्टेडियम परिसर में सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर विचार किया गया। अधिकारियों को विभिन्न विभागों के माध्यम से इन व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नरीमन चौराहा गोलापुल होते हुए स्टेडियम तक सड़क मार्ग की सफाई और सजावट की दिशा में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन के लिए इस मार्ग को विशेष रूप से सजाया जाएगा, और अतिथियों का स्वागत फूलों से किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग और शौचालय के संबंध में भी पुलिस विभाग और नगर निगम को निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग को पेंटिंग कार्य शीघ्र पूरा करने की हिदायत दी गई। जल संस्थान को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों को समय पर पूरा करने की अपील की, ताकि समापन कार्यक्रम का आयोजन सुचारू रूप से हो सके। इस बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, तुसार सैनी, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन