अगले हफ्ते आएगा नया इनकम टैक्स बिल, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती

दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में देश का आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री का बजट भाषण जारी है। बजट की शुरुआत में वित्त मंत्री ने किसानों आय बढ़ाने पर जोर दिए और कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया।

जैसे PM धन धान्य योजना का विस्तार और बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन भी होगा। इससे पहले संसद में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्रीय बजट 2025-26 को मंजूरी दी गई। FM ने राष्ट्रपति भवन पहुंच कर उनसे मुलाकात की। इससे पहले नॉर्थ ब्लॉक के बाहर हाथ में लाल रंग का बजट टैब लेकर उन्होंने पूरी बजट टीम के साथ फोटोशूट भी कराया।

इस बार उन्होंने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर ग्रे कलर का बड़ा डिजाइन वाला बॉर्डर है। कुछ ही देर में बजट टीम के साथ FM का फोटो शूट होगा। इससे पहले नॉर्थ ब्लॉक पहुंचे वित्त राज्य मंत्री कहा कि बजट अच्छा है, धैर्य रखें।

मोदी 3.O का पहला पूर्ण बजट अब से कुछ ही घंटों में पेश होगा और मालूम पड़ जाएगा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस तबके को क्या दिया है। उससे पहले जो जानकारी मिल रही है, वो ये कि इस बार बजट में कई सेक्टर के लिए कुछ बड़ी योजनाओं का ऐलान हो सकता है। सरकार कंजप्शन बढ़ाने के लिए कुछ बढ़े ऐलान कर सकती है।

बढ़ती महंगाई और टैक्स की मार झेल रहे मध्यम वर्ग को हर बार की तरह इस बार भी बजट से काफी कुछ उम्मीदें हैं। बजट 2025 में GDP ग्रोथ, इनकम टैक्स में छूट, सस्ते फोन, टीवी, कार और विभिन्न उद्योगों के लिए कई अहम घोषणाओं की उम्मीद जताई जा रही है।

हर साल की तरह इस बार भी केंद्रीय बजट (Budget 2025) को लेकर जनता की उम्मीदें सबसे ज्यादा बढ़ी हुई हैं। खासतौर से मिडिल क्लास और टैक्सपेययर्स वर्ग की सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। महंगाई, बढ़ती कीमतों और बढ़ते टैक्स बोझ के बीच, ये वर्ग इस बार सरकार से राहत की उम्मीदों के साथ नजर आ रहा है। Budget 2025 में कई ऐसी योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, जिनका सीधा असर आम जनता के जीवनस्तर पर पड़ सकता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आठवीं बार भारत का बजट पेश कर रही है। इस बार का बजट काफी अहम है क्योंकि आम आदमी के साथ-साथ कंपनी, इंडस्ट्री और शेयर बाजार को भी राहत की उम्मीद है। कंपनी के कमजोर नतीजों के साथ इंडस्ट्री और कॉरपोरेट की हालत खराब है। दूसरी तरफ महंगाई की वजह से आम आदमी की बचत घट रही है। ऐसे में सबकी उम्मीद इनकम टैक्स स्लैब में राहत देने पर टिकी हुई है।

आज 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट भाषण शुरू करेंगी। इस बार ऐसा लग रहा है कि सरकार महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को कई बड़ी राहतें देने का ऐलान कर सकती है। इनमें सबसे बड़ा तोहफा तो टैक्स छूट के तौर पर देखने को मिल सकता है।सरकार बजट के तहत रेलवे को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दे सकती है। पिछले साल बजट में रेलवे को रेलवे को 2.65 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे।

जानकारों का मानना है कि इस बढ़ी हुई राशि से स्टेशन अपग्रेडेशन के काम में तेजी आ सकती है। कई मॉर्डन ट्रेनों की शुरुआत की जा सकती है। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का काम तेजी से हो सकता है। लोकोमोटिव, कोच और वैगन सहित कई उपकरणों की खरीद की जा सकती है।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश