सेवानिवृत्त हो रहे 4 पुलिस अधिकारीयों व कर्मियों को एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मानित, स्वस्थ जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

हल्द्वानी। आज दिनांक 31.01.2025 को नैनीताल पुलिस में नियुक्त 4 पुलिस अधिकारी/कर्मियों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल द्वारा कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।

तत्पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं सभी पुलिस कर्मियों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने सीओ भंडारी के सेवा अनुभवों, जन सेवा और टीम भावना के अत्यधिक सराहना की।

अपने आशुलिपिक (वैयक्तिक सहायक) चंद्रशेखर भट्ट की सेवाओं में प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में ऐसे समर्पित पुलिस कर्मी हमें सीख देते हैं कि सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार, मेहनत और लगनशील होना चाहिए। इनका कार्य बहुत काबिलेतारिफ है। इन्होंने हमेशा प्रभाविकता तथा समर्पित होकर कार्य किया है। नौकरी के प्रति इनके सेवाभाव ने मेरा दिल जीता है। परिवार जन को भी तहे दिल से धन्यवाद है कि उन्होंने हर परिस्थिति में समर्पित होकर चंद्रशेखर भट्ट को पूर्ण मनोभाव के साथ सेवा देने में सहयोग किया।

अब आपके जीवन की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। एसएसपी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत हो रहे अधिकारी/ कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, प्रमोद शाह सीओ नैनीताल, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, सुमित पांडे सीओ भवाली, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर, राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, पंकज जोशी थानाध्यक्ष कालाढूंगी समेत शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन