10 साल में पहला सत्र जब विदेश से चिंगारी नहीं आई : पीएम मोदी

दिल्ली। आज से संसद में बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है, समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को प्रणाम करता हूं। तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है। गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी, यह उम्मीद करता हूं। विपक्ष पर तंज करते हुए पीएम ने कहा कि 2014 के बाद यह पहला सत्र है जब विदेश से कोई चिंगारी नहीं आई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्र से पहले समस्या पैदा करने के लिये विदेश से कोई कोशिश नहीं हुई। नहीं तो यहां विवाद को हवा देने वाले बैठे हैं। इस बात को मीडिया के लोगों ने भी गौर किया होगा।

पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें-

1- संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देवी लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि वे गरीबों और मध्यम वर्ग पर कृपा बरसाएं।

2- प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह बजट सत्र ‘विकसित भारत’ के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में नया आत्मविश्वास, ऊर्जा का संचार करेगा।

3- पीएम मोदी ने कहा कि हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन और समान अधिकार मिले इस विषय पर फैसले होंगे।

4- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस बजट सत्र में सभी सांसद, विशेषकर युवा सांसद, विकसित भारत को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे, क्योंकि यह उनके लिए एक सुनहरा अवसर है। वे विकसित भारत के साक्षी बनेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।”

5- प्रधानमंत्री ने कहा, “तीसरे कार्यकाल में हम भारत के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हम मिशन मोड पर आगे बढ़ रहे हैं।”

6- प्रधानमंत्री ने कहा, “संसद के इस सत्र में कई ऐतिहासिक विधेयकों और संशोधनों पर चर्चा होगी। उचित और विस्तृत चर्चा के बाद इन्हें कानून का रूप दिया जाएगा।”

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन