आज से होगी बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण

दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज (31 जनवरी) संसद में 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। यह सर्वे देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात का आकलन करेगा और आगामी चुनौतियों की पहचान करेगा। साथ ही, यह आर्थिक सुधारों और विकास की संभावनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत करेगा।

आज संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र 2025 की शुरुआत होगी। इसके अगले दिन, यानी 1 फरवरी को केंद्रीय आम बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद, सोमवार से लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी।

मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व में तैयार की गई आर्थिक समीक्षा देश की आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करेगी। इसमें धीमी आर्थिक वृद्धि, रुपये की गिरती विनिमय दर और उपभोक्ता मांग में कमी जैसी चुनौतियों का आकलन किया जाएगा। साथ ही, यह रिपोर्ट अगले वित्तीय वर्ष के लिए नीतिगत दिशा भी तय करेगी। समीक्षा में गरीबी उन्मूलन, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी इसमें कुछ नए और दूरगामी विचार शामिल होने की संभावना है।

बजट सत्र दो चरणों में होगापहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा।दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक होगा।

पहले चरण में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी, जिसके अंत में प्रधानमंत्री जवाब देंगे। हालांकि, सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। विपक्ष प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भगदड़ की घटना को लेकर सरकार को घेर सकता है।

2025 में बिहार और अगले साल असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बजट में इन चुनावी राज्यों को लेकर विशेष घोषणाएं होने की संभावना है। बिहार के लिए कुछ बड़े ऐलान होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सरकार बजट सत्र में कुल 16 बिल पेश करने की योजना बना रही है। इनमें वक्फ संशोधन विधेयक, इमिग्रेशन और फॉरेनर्स बिल, और वित्तीय मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल शामिल हैं। सरकार ने संसद को सुचारु रूप से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग की अपील की है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन