भीमताल। दिनांक 28/01/2025 को थाना भीमताल पुलिस ने जय गोरखा रेस्टोरेन्ट में भीमताल से अभियुक्त उदय सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गोरखपुर तिराहा थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र-40 वर्ष को अपने रेस्टोरेन्ट में बिना लाइसेंस के लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार कर कब्जे से 02 डिस्पोजल गिलास, एक स्टील का जग व 01 पव्वा मैकडव्वल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी टीम-
1- उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष
2- हे0का0 दीप कुमार थाना भीमताल
3- का0 हरीश सिंह बिष्ट थाना भीमताल
4- कानि0 चालक मनोज पंत





