एसएसपी नैनीताल ने अपराध समीक्षा गोष्ठी का किया आयोजन, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कसे पेंच

हल्द्वानी। आज 28 जनवरी 2025 को एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने स्टेडियम के सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया।

एसएसपी मीणा ने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उनके द्वारा किये कार्यो की मासिक अपराध गोष्ठी में समीक्षा की गई “ड्रग–फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने की दिशा में सभी थाना/चौकी व एसओजी प्रभारी को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

नशे के तस्करों की तोड़ें चैन- सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए।सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें- NDPS और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं।

ANTF की सक्रियता बढ़ाएं- ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को आदेश दिया गया कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें।

पुरुस्कृत एवं लाइन हाजिर की कार्यवाही- एसएसपी ने कहा कि जो पुलिसकर्मी NDPS अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी कार्यवाही करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। परन्तु लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 04 अधिकारियों को SSI दीपक बिष्ट लालकुंआ, SSI मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, SI गगनदीप थाना भीमताल, SI मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वहीं 08 उ0नि0 एवम 02 का0 को अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उ0नि0 बबीता थाना हल्द्वानी, उ0नि0 श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उ0नि0 प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल, थाना हल्द्वानी, उ0नि0 विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर, थाना हल्द्वानी, उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टी०पी०नगर, थाना हल्द्वानी उ0नि0 भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी, थाना हल्द्वानीउ0नि0 देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव उ0नि0 रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी ANTF के का0 अरविंद कार्की तथा का0 नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाईन हाजिर किया गया है।

युवाओं को नशे से बचाने के लिए उठाएं कदम- एसएसपी नैनीताल ने युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने और कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसएसपी नैनीताल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें ताकि नशे के खिलाफ जनपद में प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

साइबर फ्रॉड, गृहभेदन व वाहन चोरी पर कार्यवाही- सभी थाना प्रभारियों को साइबर ठगी और वाहन चोरी के मामलों में सक्रियता दिखाने, क्षेत्र में हुई चोरियों के शीघ्र खुलासे हेतु सम्बंधित अधिकारियों को धड़पकड़ के निर्देश दिए गए। एवं चोरी किये वाहनों की रिकवरी में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने पर कार्यवाही- सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव, ओवर लोडिंग एवं रेश ड्राइविंग पर अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस कार्यप्रणाली और लंबित विवेचनाओं में सुधार- थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्कल ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी। लंबित विवेचनाओं और मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए गए।

कहा कि पुलिसिंग के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, एसएसपी ने कई थाना/चौकी प्रभारियों को फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए।

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद, नरेंद्र सिंह कुंवर सी०एफ०ओ० नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जितेन्द्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, चंद्र शेखर भट्ट आशुलिपिक, पूरन आगरी रीडर सहित सभी थाना प्रभारी/शाखा/चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार