रामनगर एवं हल्द्वानी पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ, नशे व साईबर अपराधों हेतु किया जागरूक

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समाज से नशे के पूर्ण उन्मूलन हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिये जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कोतवाली रामनगर-

प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी के नेतृत्व में मनोज नयाल वरिष्ठ उप निरीक्षक रामनगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज छोई के छात्र-छात्राओं को तथा चौकी प्रभारी मालधन धर्मेंद्र कुमार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मालधन के बच्चों को नशे तथा साईबर अपराधों के सम्बंध में जागरूक किया गया।

छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कभी भी नशा न करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। अपने पास आसपास हो रहे नशे की गतिविधियों की सूचना स्थानीय पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक रहने एवं यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाता है तो 1930 में शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया।

उप निरीक्षक सुरभि राणा द्वारा बालिकाओं को जागरूक कर गुड टच व बेड टच के संबंध में एवं महिला अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया।

कोतवाली हल्द्वानी-

हीरानगर चौकी प्रभारी विजय कुमार द्वारा पी0एम0 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी के बच्चों को नशे से दूर रहने, साइबर क्राइम तथा उससे बचने के उपाय के बारे में जागरूक किया गया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन