बीजेपी ने 3162 वोटों से की जीत हासिल, गजराज बिष्ट बने नगर निगम हल्द्वानी के मेयर

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी काठगोदाम में भाजपा के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को हराकर मेयर की सीट पर कब्जा कर लिया है। मेयर पद पर गजराज सिंह बिष्ट को 71962 और ललित जोशी को 68800 वोट पड़े। हल्द्वानी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार काबिज होकर रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। देर रात हल्द्वानी में चुनाव अधिकारियों ने गजराज सिंह बिष्ट के विजयी होने की सूचना जारी की।

बिष्ट ने लगातार 6 राउंड में बढ़त बनाए रखी। पहले राउंड में गजराज सिंह बिष्ट विजई रहे जबकि दूसरे राउंड में ललित जोशी आगे रहे। मगर तीसरे राउंड के बाद भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट ने पलट कर पीछे नहीं देखा और अंततः लगभग 3987 के अंतर से विजय हासिल कर ली।

प्रत्याशी घोषित करने से लेकर गजराज सिंह बिष्ट के मेयर बनने तक हल्द्वानी में भाजपा का चुनाव बेहद ही रोमांचक रहा। पहले हल्द्वानी की सीट शासन ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी थी। इसके बाद ही गजराज सिंह बिष्ट का नाम सामने आया। मगर अंतिम अंतिम सूची जारी होने के बाद हल्द्वानी की मेयर सेट फिर सामान्य वर्ग के लिए आ गई। मगर सीट सामान्य होने के बावजूद गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी दावेदारी मजबूती से सामने रखी। और अंत में भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को हल्द्वानी मेयर के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। गजराज सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी में मेयर का अपना पूरा चुनाव हिंदुत्व की लाइन पर ही लड़ा।

अपने आक्रामक चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने हिंदुत्व और सनातन की लाइन के साथ ही आगे बढ़कर चुनाव में भागीदारी की। इसी का परिणाम रहा कि गजराज सिंह बिष्ट को यहां विजय हासिल हुई।

हालांकि चौथे राउंड की मतगणना शुरू होने के बाद ही गजराज सिंह बिष्ट के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था और जीत के बाद उन्होंने एमबी इंटर कॉलेज में खूब जश्न मनाया।

हल्द्वानी में मेयर पद पर दूसरे राउंड की काउंटिंग। भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट को मिले 13251वोट कांग्रेस को मिले 14031 वोट, दोनों राउंड मिलकर बीजेपी प्रत्याशी 387 वोटो से आगे। तीसरे राउंड की मतगणना पूरी। बीजेपी प्रत्याशी गजराज को 42318 वोट पड़े और कांग्रेस प्रत्याशी ललित को 39403वोट पड़े। बीजेपी ने 2915 वोटों से बढ़त बनाए हुई थी।

राउंड 5 में गजराज सिंह बिष्ट को 69,386 वोट ललिता जोशी को 66,177 वोट पड़े जिसमें बीजेपी 3209 वोटों से आगे रही। आखिरी 6 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 68800 वोट मिले और बीजेपी प्रत्याशी गजराज बिष्ट को 71962 वोट पड़े। आखिरी फाइनल नतीजे पर बीजेपी ने 3162 वोट से कांग्रेस को पछाड़ा और जीत हासिल की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार