हल्द्वानी। नगर निगम के मेयर पद के परिणामों की काउंटिंग में काफी दिलचस्ब मोड़ आ गया है। अभी तक जिस जिस प्रकार से बीजेपी पहले राउंड में कांग्रेस से आगे चल रही थी वहीं अब कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ा है।
हल्द्वानी मेयर सीट पर दूसरे चरण में भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट को 13251 और कांग्रेस के ललित जोशी को 14031 मत मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी लगभग 700-800 वोट से पीछे हो गए हैं।





