नशे के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लालकुआं में 5 लाख की चरस, हजारों की नकदी और उपकरणों के साथ तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं। मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध वृहद स्तर में अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेशानुसार प्रचलित अभियान के अंतर्गत प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा दिनेश सिंह फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में दिनांक 23/01/2025 को सायं के समय पुलिस को लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक मनोज सिंह बिष्ट नामक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपनी टैन्ट की दुकान में काउन्टर में रखकर चरस बेच रहा है।

प्राप्त सूचना पर नियमानुसार रो0आम0 में सूचना दर्ज कर उच्चाधिकारीयो को अवगत कराते हुए उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता मय हमराही टीम के शास्त्रीनगर नम्बर 2 में टैन्ट की दुकान के पास पहुंचे तथा अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट पुत्र भीम सिंह विष्ट निवासी शास्त्रीनगर दित्तीय बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं उम्र- 29 वर्ष को मौके पर ही पकड लिया।

अभियुक्त मनोज उपरोक्त की जामा तलाशी व काउन्टर की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त के कब्जे से 2.339 किग्रा चरस मय नकदी 84550/- रुपया व 02 इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ उसकी खुद की टैन्ट की दुकान (जो कि शास्त्रीनगर बिन्दुखत्ता स्थित है) से बरामद कर गिरफ्तारी किया गया।

पूछताछ-

अभियुक्त द्वारा चरस को बागेश्वर में रहने वाले लक्की नाम के व्यक्ति से लेना बताया जो कि स्वयं उसकी दुकान पर बेचने हेतु देकर जाता था।

मुकदमा विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज सिंह विष्ट उपरोक्त के विरुद्ध जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 18/25 धारा 8/20/29 एन0डी0पी0एस0 अधि0 पंजीकृत कराया गया है ।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है व बरामदा चरस के स्त्रोत के सम्बन्ध में बताये गये व्यक्ति लक्की के विरुद्ध साक्ष्य एकत्रित कर तद्नुसार उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

बरामद माल-

1- चरस 2.339 किग्रा

2- नकदी 84550/- रुपया

3- 2 इलेक्ट्रानिक तराजू

पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह

2. कानि0 882 नापु0 दयाल नाथ

3. कानि0 477 नापु0 विरेन्द्र रौतेला

4. कानि0 219 नापु0 दिलीप कुमार

5. कानि0 585 नापु0 रामचन्द्र प्रजापति

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को इस कार्यवाही के लिए 2,500 रू से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन