पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू को मिलेगी मौत की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली। पाकिस्तान के लोगों में भारत के लिए इस कदर नफरत भरी हुई है कि वे अपने लोगों के मुंह से भारत की तारीफ तक नहीं सुन पाते। भारत की तारीफ करने वालों को वहां परेशान किया जाता है।

अगर तारीफ करने वाला पाकिस्तानी हिंदू हो तो वे लोग उसका जीना मुश्किल कर देते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू और फैशन डिजाइनर दीपक पेरवानी ने भारत की तारीफ कर दी, फिर क्या था पाकिस्तानी लोग उनके पीछे पड़ गए और उन्हें पाकिस्तान से जाने की नसीहत देने लगे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दीपक पेरवानी को फांसी की सजा देने की खबर आ रही है।

दिपक पेरवानी ने इंटरव्यू में कहा पाकिस्तान की तुलना में भारत में जिंदगी बेहतर है। वहां खुशी है, औरतें सड़कों पर चलती हैं, साइकिल चलाती हैं, बाइक चलाती हैं। रिक्शा और कैब वालों के पास यूपीआई है। दीपक पेरवानी ने भारत की तारीफ में कहा कि भारत में बड़ी खुली फिजा वाली जिंदगी थी और रंग देखकर काफी मजा आया। वहां फैशन बहुत मशहूर है। उन्होंने कहा कि एक डिजाइनर के तौर पर आप कल्चर और आर्ट देखना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं दीपक ने पाकिस्तान की खस्ता हालत के बारे में भी बताया।

दिपक पेरवानी ने कहा कि ये सब देखकर आपके मन में सवाल आता है कि हम क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि कराची में क्या है? आप अपना पानी खुद मंगवाते हैं। गार्ड आपका अपना है, गाड़ी आपकी अपनी है। बिजली के लिए आपका अपना जनरेटर है। आपको क्या मिल रहा है? आप यहां से जा भी नहीं सकते। यह सब सुनकर पाकिस्तानी आग बबूला हो उठे।

यूट्यूबर ने भी की थी भारत की तारीफ-

इससे पहले पाकिस्तानी यूट्यूबर के गायब होने पर यही बातें फैली थी कि भारत की तारीफ करने पर सेना ने उन्हें फांसी की सजा दे दी। हालांकि यूट्यूबर आरजू काजमी ने इन अफवाहों को दूर किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें डराया धमकाया गया, लेकिन किसी भी यूट्यूबर को फांसी नहीं दी गई है। इससे समझ आता है कि दीपक पेरवानी को फांसी देने की खबर सिर्फ सोशल मीडिया की अफवाह है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन