नगर निकाय निर्वाचन-2024/2025 मतगणना हेतु हल्द्वानी शहर का यातायात रहेगा डाइवर्ट, देखिए क्या रहेगा डायवर्जन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

हल्द्वानी। यह यातायात/डायवर्जन प्लान दिनांक 25.01.2025 को समय प्रातः 07:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान एमबी डिग्री कॉलेज के सामने नैनीताल रोड पर कोई भी वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान-

  • नगर निकाय निर्वाचन-2024/2025 मतगणना के दृष्टिगत समस्त प्रकार के भारी वाहन दिनांक 25.01.2025 प्रातः 07:00 बजे तक हल्द्वानी शहर क्षेत्र से बाहर निकल जाएंगे।

07:00 बजे से नैनीताल रोड में तिकोनिया से हाइडिल तिराहा तक और हाइडिल तिराहा से तिकोनिया तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

रोडवेज/सिटी/अन्य बसों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान-

  • पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी शहर को आने वाली समस्त प्रकार की बसें नारीमन तिराहा से तिकोनिया से सीधा रोडवेज तक आ सकेंगी।

हल्द्वानी शहर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त प्रकार की बसें-

  • आवश्यकता पड़ने पर रोडवेज पूर्वी गेट से बनभूलपुरा गोलापुल होते हुए गोलापार से नारीमन तिराहा से पर्वतीय क्षेत्र को जाऐंगी।
  • रामपुर रोड, बरेली रोड से आने वाली समस्त वोल्वो बसें 07:00 बजे से टीपी नगर से होण्डा शोरूम तक आ सकेंगी। अथवा तीनपानी से गोलापार होकर काठगोदाम तक जा सकेंगी।

जीरो जोन-

निम्न स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों हेतु जीरो जोन रहेगा-

1. एमबी डिग्री कॉलेज तिराहा से दुर्गा सिटी सेंटर से कुल्यालपुरा चौराहा से दुनहरिया तिराहा तक।

2. महारानी होटल कट से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए दुनहरिया तिराहा और कुल्यालपुरा चौराहा तक।

3. दुनहरिया तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल तिराहा और कुल्यालपुरा तिराहा तक।

दोपहिया तिपहिया और चार पहिया वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान-

  • जीरो जोन क्षेत्र को छोड़कर समस्त छोटे वाहन यथावत चलते रहेंगे।

पार्किंग व्यवस्था-

  • मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारियों /कर्मचारियों, मीडिया बंधुओं, सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीयों,कार्यकर्ताओं/उम्मीदवारों व उनके कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग एमबी इंटर कॉलेज मैदान में रहेगी।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण